विधान सभा उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत द्वारा उच्च शिक्षा विभाग की बैठक की गई।
प्रदेश के सहकारिताए उच्च शिक्षाए दुग्ध विकास एवं प्रोटोकाॅल राज्यमंत्रीस्वतंत्र प्रभारद्ध डाॅ0 धन सिंह रावत द्वारा विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में उच्च शिक्षा विभाग की बैठक की गई। बैठक में प्रदेश के सभी सरकारीए अर्द्ध.सरकारी व निजी महाविद्यालयों में 180 दिन की पढ़ाई अनिवार्य करने के लिए तथा ग्रीन कैम्पस व क्लीन कैम्पस के साथ ही महाविद्यालय के सम्पूर्ण परिसर को ध्रुमपान मुक्तए प्लास्टिक मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाये जाने के लिए प्रत्येक महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया जायेगा। शुरूआत के दो महाविद्यालयों में महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड और मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जायेंगे। बैठक में तय किया गया कि प्रत्येक महाविद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति को उनके अभिभावकों को भी प्रेषित करने की प्रक्रिया पर कार्य किया जायेगा। इसके अतिरिक्त प्रत्येक अधिकारी एक.एक गाँव को भी क्लीन गांव व ग्रीन गांव बनाने हेतु गोद लेंगे। प्रत्येक अधिकारी गोद लिये गये गांव को प्लास्टिक मुक्तए नशा मुक्त व प्रदूषण मुक्त बनाने के साथ ही स्वच्छता और हरियाली से परिपूर्ण बनाने के संकल्प पर कार्य करेंगे। इस अवसर पर उपाध्यक्ष उच्च शिक्षा दीप्ती रावत भारद्वाजए प्रभारी सचिव अशोक कुमारए विधि सलाहकार गोस्वामी जीए सलाहकार रूसा एसण्एचण्रावत व केण्डीण् पूरोहित एवं उच्च शिक्षा से सम्बन्धित अधिकारी मौजूद थे।
