उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
SHABD,Dehradun, August 19,
Relevance: Urgent
Slug: Board-Exam-Result
Category: Education, Student, Exams, Government
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित

संलग्न_ फाइल फोटो (डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड)
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है।
19 अगस्त 2026, नैनीताल/देहरादून:
उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाफल सुधार परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल में 83 दशमलव एक-तीन और इंटरमीडिएट में 73 दशमलव तीन-पांच प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा के कुल परिणाम में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है।
बोर्ड ने 22 से 29 जुलाई तक 97 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित की थी। इसमें हाईस्कूल के 8 हजार 472 और इंटरमीडिएट के 11 हजार 78 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. रावत ने कहा कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा उन छात्र-छात्राओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो मुख्य बोर्ड परीक्षा में किसी विषय में अनुत्तीर्ण रहे हों अथवा अपने अंकों में सुधार करना चाहते हों। इसके माध्यम से उन्हें अपनी मेहनत के बल पर बेहतर परिणाम प्राप्त करने का एक और अवसर मिलता है।
