उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा आज प्रदेशभर के विद्यालयों में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत हेतु “प्रवेशोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर हमारे विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां नए विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत संस्कृत प्रवक्ता श्री वेद प्रकाश धस्माना जी के संबोधन से शुरू की गई । साथ ही नव आगंतुक बच्चों और उनके अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया । विद्यालय परिवार द्वारा सभी का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया, जिससे बच्चों के मन में विद्यालय के प्रति अपनापन और उत्साह उत्पन्न हुआ।इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य श्री दीपक लखेड़ा जी ने अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए शिक्षा के महत्व और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। नव प्रवेशित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें चॉकलेट और पेन भेंट स्वरूप दिए गए, जिससे उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।प्रवेशोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना तथा अभिभावकों को विद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराना है ताकि बच्चों में आत्मविश्वास ही ना बढ़े बल्कि शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण भी तैयार हो सके । विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि इस पहल से अधिक से अधिक बच्चे विद्यालय से जुड़ेंगे और शिक्षा के माध्यम से अपने सपनों को साकार करेंगे।इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक ओर छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
