जिला विकास अधिकारी दीप्ति सिंह ने कहा कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में स्वच्छता अभियान के तहत प्रत्येक माह के 02 रविवार को वृहद् स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी, 2019 से इस अभियान को प्रारम्भ किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के तहत मुख्यालय स्तर के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें चयनित स्थल, प्रतिभागी एवं टीम लीडर बनाये गये हैं। चयनित स्थल कमीशनरी/एस.एस.बी.कम्पाउन्ड/नागदेव के लिए टीम लीडर अपर जिलाधिकारी/कमाण्डेण्ट एस.एस.बी., कण्डोलिया से ल्वाली रोड़ 2 किमी. हेतु परियोजना प्रबन्धक स्वजल/डीपीआरओ/अधिशासी अभियन्ता/डीएफओ, शिक्षा विभाग का परिसर तथा ढब गधेरा/रा.इ.का. परिसर हेतु अपर निदेशक मा.शि./मुख्य शिक्षा अधिकारी, एम.आई.सी. रोड़ एवं चोपड़ा गधेरा हेतु जिला पर्यटन विकास अधिकारी/प्रधानाचार्य एम.आई.सी./जि.शि.अ.प्रा., तहसील परिसर एवं जजी काॅम्पलेक्स एवं निकट गधेरा हेतु उपजिलाधिकारी पौड़ी, विकास भवन एवं उसके आसपास का गधेरा हेतु जिला विकास अधिकारी/ए.पी.डी. तथा पूल्ड हाॅउस कालोनी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता लोनिवि प्रा.ख. को टीम लीडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि टीम लीडर के साथ प्रतिभागी क्रमशः एसएसबी के कर्मचारी/अधिकारी/जवान/एनएसएस/पुलिस विभाग के जवान/ग्राम्य विकास निदेशालय एवं अयुक्तालय गढ़वाल मण्डल के कर्मचारी गण, स्वजल/पंचायतीराज/पशुपालन/आरडब्यूडी/वन विभाग के कर्मचारीअधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारीकर्मचारी/रा.इ.का. के शिक्षक व छात्र, पर्यटन विभाग के कर्मचारी/एमआईसी के शिक्षक व छात्र, तहसील पौड़ी के कर्मचारीअधिकारी, विकास भवन के कृषि/ग्राम्य विकास/डीआरडीए/मत्स्य व विकास भवन के समस्त कर्मचारीअधिकारी तथा स्वास्थ्य विभाग/लोनिवि के कर्मचारीअधिकारी रहेंगे। जिला सूचना अधिकारी पौड़ी गढ़वाल
