Spread the love

PIB Delhi

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम 1 से 4 अक्टूबर, 2026 तक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के चार दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वे वरिष्ठ नागरिक कल्याण, स्वच्छ भारत अभियान और जनजातीय शिक्षा से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में शामिल होंगे।

श्री जुएल ओराम 1 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में मेरठ के पल्लवपुरम में वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे उत्तराखंड के रामनगर रवाना होंगे, जहां वे रात्रि प्रवास करेंगे।

श्री ओराम 2 अक्टूबर को उत्तराखंड के बाजपुर स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे रात्रि प्रवास के लिए रामनगर लौटेंगे।

श्री ओराम 3 अक्टूबर को कैंचीधाम का दौरा करेंगे, जिसमें वे कैंचीधाम मंदिर में दर्शन के लिए  भी पहुंचेंगे। इसके बाद श्री ओराम खटीमा रवाना होंगे, जहां वे एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का दौरा करेंगे। बाद में वे रुद्रपुर में रात्रि प्रवास करेंगे।

श्री ओराम 4 अक्टूबर को खटीमा में उत्तराखंड आदि रंगोत्सव में भाग लेंगे। वे शाम को नई दिल्ली लौट आएंगे।

केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री का यह दौरा विशेष रूप से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के नेटवर्क द्वारा जनजातीय शिक्षा और कल्याण संबंधी मामलों पर स्थानीय हितधारकों और अधिकारियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगा। साथ ही यह सामाजिक कल्याण और सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर भी होगा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed