Spread the love

ओआज खाद्य विभाग के जिलापूर्ति अधिकारी श्री के0एस0 कोहली के नेतृत्व में पौड़ी शहर के कंडोलिया, पेट्रोल पंप, कोटद्वार रोड़, बस स्टेशन धारा रोड़ पौड़ी में स्थित समस्त फल, सब्जी, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओ की दुकानों का आकस्मिक छापा/ निरीक्षण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी श्री कोहली द्वारा अवगत कराया गया कि 02 सरकारी सस्ता गल्ले विक्रेताओ द्वारा कतिपय अनियमितता बरतने पर उनकी जमानत जब्त की गई है। फल, सब्जी विक्रेताओं द्वारा पूर्व में प्रशाशन द्वारा जारी रेटलिस्ट दुकानों में चस्पा किया जाना नहीं पाया गया जिस पर 02 का चालान किया गया बाकी को नोटिस जारी किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि इस लॉक डाउन में फल, सब्जी विक्रेताओ की भरमार हो गई है जो पहले अन्य व्यापार करते थे वे भी फल सब्जी की दुकानें खोल दी गई है जिस पर नगर पालिका के द्वारा भी निगरानी की आवश्यकता है। जिला पूर्ति अधिकारी का कहना है कि विभाग अपने जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है और यही प्रयास आम जन मानस को सहुलिय मिलती रहे


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *