Spread the love

नागरिक मंच चमोली की ओर से पर्यावरण संवर्द्धन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर गोपेश्वर के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में नगर में वृहद पौधरोपण और संरक्षण के लिए स्वर्गीय चक्रधर तिवारी, स्व. राजेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान दिया गया। सम्मान उनके परिजनों ने ग्रहण किया। साथ ही मुरारी लाल, पुष्पा किमोठी, नारायण सिंह मिंगवाल, अव्वल सिंह और सुदर्शन सिंह कठैत को प्रशस्तिपत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आयोजक पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी ने कहा कि गोपेश्वर नगर में नवग्रह वाटिका स्थापित की गई है, जिसमें विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने गोपेश्वर को हरित नगर बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के संस्थापक राकेश गैरोला, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, पूर्व अध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट, मनोज तिवारी, नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक डा. योगेश धस्माना, डा. डीएस नेगी, जिपं सदस्य विक्रम बर्त्वाल और सुरेश डिमरी आदि मौजूद थे। संचालन सुशीला भट्ट ने किया।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *