Spread the love

दिल्ली सरकार ने दिया लाखों लोगों को तोहफा, पानी-सीवर कनेक्शन का शुल्क माफ

नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Assembly Election 2020: जनवरी-फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के मद्देनजर दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार ने लाखों लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। शुक्रवार से लोगों को सीवर कनेक्शन लेने के लिए विकास शुल्क के साथ रोड कटिंग शुल्क व कनेक्शन शुल्क नहीं देना होगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने शुक्रवार को एलान किया है कि अब पानी और सीवर का कनेक्शन लेने के लिए सिर्फ 2310 रुपये चुकाने होंगे। उपभोक्ताओं को अब पानी और सीवर का नया कनेक्शन लेने के दौरान विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर शुल्क नहीं देना होगा।

मुख़्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेसवार्ता कर कहा कि दिल्ली जल बोर्ड ने सीवर और पानी के कनेक्शन पर डेवलपमेंट चार्ज और इंफ्रास्ट्रक्चर चार्ज खत्म कर दिया है। अब किसी भी साइज के प्लॉट के लिए 2310 रुपये ही देना होगा। नई व्यवस्था नोटिफिक्शन जारी होने के बाद लागू हो जाएगी। अभी 200 मीटर के प्लाट पर सीवर और पानी के कनेक्शन के लिए 1 लाख 14 हजार 110 रुपये और 300 मीटर के प्लाट पर 1 लाख 24 हजार 110 रुपये देना पड़ता है। सीएम ने कहा लोग ज्यादा चार्ज के कारण अभी लोग लाइन डालने के बावजूद सीवर और पानी का कनेक्शन नही ले रहे हैं।

यहां पर बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल सरकार ने सीवर कनेक्शन के लिए शुल्क माफ करने का एलान किया था। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने सोमवार को ही मुख्यमंत्री मुफ्त सीवर कनेक्शन योजना को मंजूरी दी थी।

इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को सीवर कनेक्शन लेने के लिए विकास शुल्क, रोड कटिग शुल्क व कनेक्शन शुल्क नहीं देने का  एलान हुआ था। इसके बाद उपभोक्ताओं के हजारों रुपये बचेंगे।

केजरीवाल ने कहा कि गंदा पानी आ रहा है तो हमें बताएं

पानी को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि किसी को गंदे पानी की शिकायत है तो हमें बताएं। हम उसे ठीक कराएंगे। साथ ही यह भी कहा कि गंदे पानी पर राजनीति ठीक नहीं है। मैं इस राजनीति में नहीं पड़ना चाहता। मेरा मकसद दिल्ली को साफ पानी मुहैया कराना है। जहां गंदे पानी की शिकायत है वहां की लाइन बदली जा रही है। इससे कई इलाकों की शिकायत खत्म हुई है। इसके अलावा भी कुछ इलाकों में पाइप लाइन बदले का काम किया जा रहा है।

यह होगी बचत

  •  25 वर्ग मीटर के मकान पर 19350 रुपये
  •  50 वर्ग मीटर के मकान पर  21850 रुपये
  •  75 वर्ग मीटर के मकान पर  24350 रुपये
  •  100 वर्ग मीटर का मकान पर  26850 रुपये

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *