रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के नामों की घोषणा की गई है। जॉन बी- गुडएनफ, एम स्टैनली विटिंघम, और अकीरा योशिनो को लिथियम आयन बैटरी के विकास के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।
बता दें कि भौतिकी के क्षेत्र में मंगलवार को विजेताओं की घोषणा की गई है। ब्रह्मांड के राज खोलने के लिए जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को इस बार भौतिकी के नोबेल से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।
कनाडियन-अमेरिकन वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और स्विस वैज्ञानिक मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्यूलॉज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए दिया गया।
आपको बता दें कि चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया। इन वैज्ञानिकों के नाम विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा हैं। इन्होंने इस चीज की खोज की थी कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

