Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग में प्रतिभागियों ने लगाई दौड़, विजेताओं को किया सम्मानित

सूचना/पौड़ी/02 अक्टूबर 2026:
सेवा संकल्प अभियान और गांधी जयंती के अवसर पर खेल विभाग के तत्वावधान में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और ओपन वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रथम पांच स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य अनुज कुमार ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नियमित रूप से खेल गतिविधियों में प्रतिभाग करने से अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलों के लिए भी समय निकालना चाहिए और प्रतियोगिताओं में पूरी मेहनत व खेल भावना के साथ प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने क्रॉस कंट्री दौड़ में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्य अतिथि जिला सूचना अधिकारी योगेश पोखरियाल ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों के साथ पढ़ाई के लिए भी पर्याप्त समय देना चाहिए, ताकि शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके। उन्होंने युवाओं से खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हुए खेलों के प्रति अपनी रुचि बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित इस तरह की खेल गतिविधियां युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ ही सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रदीप कुमार, प्रशासनिक अधिकारी गंगा प्रसाद, जूडो कोच मनीषा रानी सहित अन्य अधिकारी और प्रतिभागी उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *