Spread the love

मुम्बई में शनिवार 21 सितम्बर 2019 को मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उद्योगपति श्री पवन गोयनका, श्री आदि गोदरेज, श्री मोहनदास पाई, श्री अजय पिरामल ने मुलाकात की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश की अपार संभावना है। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश करने वाले सभी उद्यमियों को हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा। उत्तराखण्ड का शांत वातावरण एवं कुशल मानव संसाधन उद्योगों के लिए अनुकूल है। राज्य सरकार द्वारा उद्यमियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सुविधा शुरू की गई है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र से मुलाकात करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह के चैयरमैन पवन गोयनका ने कहा कि उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है। हमारा समूह मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कार्य कर रहा है। उत्तराखंड को लेकर भी हमारी योजनाए है, जिन पर कार्य चल रहा है। उन्होंने राज्य में हवाई सेवा को और बेहतर करने पर जोर दिया, ताकि राज्य में पर्यटन क्षेत्र में और अधिक निवेश हो सके।
गोदरेज समूह के श्री आदी गोदरेज ने कहा कि उनका उत्तराखंड के भगवानपुर में प्लांट लगा है। उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी निवेश की अपार संभावना है।
मणिपाल एजुकेशन समूह के अध्य्क्ष श्री टी.वी.मोहनदास पाई ने कहा कि उत्तराखण्ड को हेंडीक्राफ्ट, आई.टी एवं पर्यटन क्षेत्र में कार्य करना चाहिए। राज्य को डिजिटल राज्य के रूप में विकसित करना चाहिए, इससे पर्यटन बढेगा। उन्होंने कहा कि उनका समूह हर संभव सहयोग देने को तैयार है।
हीरानंदानी समूह के एम डी श्री निरंजन हीरानंदानी, पिरामल समूह के श्री अजय पिरामल, मारुति सुजुकी के अध्य्क्ष श्री आर.सी. भार्गव आदि ने भी मुख्यमंत्री श्री रावत से भेंट कर राज्य में निवेश के प्रति रुचि दिखाई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव उद्योग श्रीमती मनीषा पंवार, सचिव वित्त श्री अमित नेगी, मुख्यमत्री के औद्योगिक सलाहकार श्री के.एस. पंवार, निदेशक आई.टी श्री अमित सिन्हा आदि उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *