Spread the love

65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर जारी नोटिस का निस्तारण करने के निर्देश दिये गए हैं।

 SHABD,Dehradun, August 6,

Relevance:  Priority 

Slug: BLO

Category:  People, Election, Planning 

बुजुर्ग व दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण

65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर जारी नोटिस का निस्तारण करने के निर्देश दिये गए हैं।

06 अगस्त 2026, देहरादून: 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से जुडे़ सभी अधिकारियों को 65 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर जाकर जारी नोटिस का निस्तारण करने के निर्देश दिये हैं।

कुमांऊ-गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी जिलों के डीईओ को फार्म 6, फार्म 7 एवं फार्म 8 के तहत प्राप्त आवेदनों की जांच कर उनका समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दावे एवं आपत्तियों के चरण में एक मतदाता 5 से अधिक मामलों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर रहा है तो इसके लिए नियय अनुसार ई आर ओ स्वयं अपने स्तर पर जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई करें।

श्री पुरुषोत्तम ने आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत एवं आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरुप को अपने-अपने मंडलों में में जिलेवार निरीक्षण कर जांच करने के निर्देश दिए।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *