Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने आज लोक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली।

 SHABD,Dehradun, August 6,

Relevance: Priority 

Slug: Governor Meeting

Category: Education, Student, Government 

राज्यपाल ने निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ की बैठक

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने आज लोक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली।

06 अगस्त 2026, देहरादून: 

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने आज लोक भवन में आयोजित उत्तराखण्ड के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक ली। बैठक में 13 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने प्रतिभाग किया।

राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवाओं को डिग्री देने तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार, उद्योग, समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय से निकलने वाला प्रत्येक विद्यार्थी एआई सक्षम, उद्योगोन्मुख, कौशलयुक्त तथा सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि वह विकसित भारत-2047, आत्मनिर्भर भारत और भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प में सक्रिय योगदान दे सके।

राज्यपाल ने सभी विश्वविद्यालयों से देश, समाज और युवाओं के हित से जुड़े कम-से-कम एक महत्वपूर्ण शोध विषय का चयन कर उसपर दीर्घकालिक एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान करने को कहा।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों की ओर से एआई, क्वांटम तकनीक व अन्य अत्याधुनिक क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की। 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *