Spread the love

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।

 SHABD,Dehradun, August 20,

Relevance:  Rush 

Slug: Menace of Dogs

Category:  Local updates, Student, People 

चमोली में कुत्तों का आतंक; तीन दिन स्कूल रहेंगे बंद

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है।

20 अगस्त 2026, चमोली: 

चमोली जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में कुत्तों के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी ने नारायणबगड़ क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। हालांकि, इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी। 

दरअसल, नारायणबगड़ क्षेत्र में पिछले कई दिनों से आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्तों के हमले में कई राहगीर घायल भी हुए हैं। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आवाजाही के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कुत्तों के आतंक पर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

इधर, वन विभाग की टीम कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है। कुछ आवारा कुत्तों को पकड़ा भी गया है। 

संलग्न: फोटो (कैप्शन_आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *