Spread the love

‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने हनुमंत एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई कर करीब 3,200 लीटर संदिग्ध घी सीज किया। विभाग ने पांच सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की है, रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

 SHABD,jaipur, August 18,

‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने हनुमंत एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई कर करीब 3,200 लीटर संदिग्ध घी सीज किया। विभाग ने पांच सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की है, रिपोर्ट आने के बाद ही घी की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी।

श्रीगंगानगर, 18 अगस्त।

 जिले में मिलावटी और संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे

‘शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान

 के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय टीम ने मिलावट की आशंका पर करीब

3,200 लीटर घी सीज

 किया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों और खाद्य आयुक्त

टी. शुभमंगला

 तथा जिला कलेक्टर

डॉ. अमित यादव

 के निर्देशन में की गई। सीएमएचओ

डॉ. अजय सिंगला

 को मिली सूचना के आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रिद्धि सिद्धि आंगन से आगे संचित एवेन्यू स्थित

हनुमंत एंटरप्राइजेज

 पर जांच की।

चार ब्रांड का घी बरामद

जांच के दौरान टीम को अलग-अलग ब्रांड का घी मिला। विभाग के अनुसार मौके से

क्रीम वेल ब्रांड का 1,772 लीटर, श्री मधुर ब्रांड का 1,381 लीटर, सुपर सारथी ब्रांड का 32 किलो और डिजायर ब्रांड का 18 किलो घी

 बरामद किया गया।

मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने पूरी सामग्री को अपने कब्जे में लेकर

पांच सैंपल

 लिए। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घी निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरता है या इसमें किसी प्रकार की मिलावट है।

जब तक प्रयोगशाला से रिपोर्ट नहीं आती, सीज की गई पूरी खेप विभाग की निगरानी में रहेगी।

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों

कंवरपाल सिंह, हेतराम खुड़िया, हंसराज गोदारा, मंजू, उर्मिला और नित्या

 की टीम ने खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्र किए। विभाग ने संस्थान के मालिक

मनीष भाटिया

 को अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं करने के लिए पाबंद किया है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सैंपल की वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रहेगा

सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने कहा कि आमजन को शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और संदिग्ध खाद्य पदार्थों की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच की जाएगी।

सीओआईईसी

विनोद बिश्नोई

 ने आमजन से अपील की कि यदि कहीं मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री, संदिग्ध भंडारण या अन्य अनियमितता की जानकारी मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। विभाग की ओर से जिला स्तर पर

व्हाट्सऐप नंबर 9351504313

 पर शिकायत की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर किसी भी तरह का संदेह होने पर चुप न रहें और समय रहते प्रशासन को जानकारी दें, ताकि संभावित मिलावट के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

बाइट-1-सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *