नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया, ग्रामीण विकास व कृषि नवाचार पर हुई चर्चा
पिथौरागढ़ जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया।
SHABD,Dehradun, July 12,
Relevance: Ordinary
Slug: NABARD
Marking: Lead All
Category: Agriculture, Village
नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया,
ग्रामीण विकास व कृषि नवाचार पर हुई चर्चा
पिथौरागढ़ जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया।
12 जुलाई 2026, पिथौरागढ़:
पिथौरागढ़ जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक-नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में नाबार्ड की भूमिका पर चर्चा हुई।
मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुकरेती ने कहा कि नाबार्ड और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के बेहतर समन्वय से बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा है।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल ने ग्रामीण अवसंरचना, कृषि ऋण, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठनों और डिजिटल वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में संस्थान के योगदान को रेखांकित किया।
आरसेटी निदेशक हिमांशु जोशी ने ग्रामीण उद्यमिता और कौशल विकास को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
(इस स्टोरी फोल्डर में)
दो फोटो
कैप्शन_
नाबार्ड का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया
