सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल आज गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन और पूजन के लिए रवाना हुआ।
SHABD,Dehradun, July 12,
Relevance: Ordinary
Slug: Religion
Marking: Lead All
Category: Local Updates, Religion, Travel
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व; पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल गुजरात रवाना
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल आज गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन और पूजन के लिए रवाना हुआ।
12 जुलाई 2026, पिथौरागढ़:
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल आज गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन और पूजन के लिए रवाना हुआ। नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल और अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। श्रद्धालु अपने साथ जिले रामेश्वर से लाये गए पवित्र जल भी कलश में लेकर गए हैं, जिसे सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पर अर्पित किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार यह यात्रा उत्तराखंड पर्यटन और गुजरात पर्यटन की संयुक्त पहल है। यात्रा के दौरान आवागमन, आवास और भोजन सहित सभी व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। दल में 7 महिलाएँ और 33 पुरुष शामिल हैं। जनप्रतिनिधियों ने इसे आस्था, सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रीय विरासत को सुदृढ़ करने वाली पहल बताया। यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया और उनकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं का दल गुजरात स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ के दर्शन और पूजन के लिए रवाना
बाइट- कल्पना देवलाल, मेयर नगर निगम, पिथौरागढ़
बाइट- योगेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी, पिथौरागढ़
