Spread the love

सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है।

 SHABD,Dehradun, July 12,

उत्तराखंड:

पिथौरागढ़ से 40 यात्रियों का दल सोमनाथ यात्रा के लिए हुआ रवाना

सोमनाथ मंदिर के पुनरुद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 जुलाई को देहरादून से सोमनाथ के लिए विशेष रेल- सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा- रवाना होगी। इस ट्रेन में राज्यभर से 700 से ज्यादा लोग सोमनाथ के दर्शन को जाएंगे। संस्कृति विभाग इस यात्रा का आयोजन करा रहा है। कल दोपहर तीन बजे विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। हर जिले से हर जिले से 40-40 यात्री और 11 समूहों से यात्रियों का चयन किया गया है। इसी कड़ी में पिथौरागढ़ से 40 श्रद्धालुओं के दल को नगर निगम की मेयर कल्पना देवलाल और अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अधिकारियों के अनुसार ये यात्रा उत्तराखंड पर्यटन और गुजरात पर्यटन की संयुक्त पहल है। यात्रा के दौरान आवागमन, आवास और भोजन सहित सभी व्यवस्थाएँ श्रद्धालुओं को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

बाइट 1- कल्पना देवलाल, मेयर, पिथौरागढ़ नगर निगम  

बाइट 2- योगेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी, पिथौरागढ़  


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *