Spread the love

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के दिव्यांग बच्चों का सालाना शिक्षा भत्ता 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 54 हजार रुपये कर दिया गया है। सातवें वेतन आयोग ने सामान्य बच्चों के मुकाबले दिव्यांगबच्चों को दोगुना शिक्षा भत्ता देने की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है।

सामान्य बच्चों के लिए 2250 रुपये का मासिक शिक्षा भत्ता निर्धारित है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय द्वारा हाल में जारी एक आदेश में कहा गया है कि अगर माता-पिता दोनों सरकारी कर्मचारी हैं तो उनमें से कोई एक ही दिव्यांग बच्चों के लिए शिक्षा भत्ते का दावा कर सकता है।

इस आदेश के अनुसार संशोधित वेतनमान पर महंगाई भत्ते में 50 फीसदी की वृद्धि होते ही शिक्षा भत्ते में स्वत: 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो जाएगी। शिक्षा भत्ते के अलावा सरकार ने हॉस्टल सब्सिडी में भी बढ़ोतरी की है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *