स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज राजधानी में सर्वोच्च न्यायालय परिसर में दिव्यांगजनों के साथ एक विशेष संवाद का आयोजन किया।
SHABD,DELHI, August 13,
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने आज राजधानी में सर्वोच्च न्यायालय परिसर में दिव्यांगजनों के साथ एक विशेष संवाद का आयोजन किया।
इस संवाद में न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने उनके अनुभवों को सुना और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस विशेष सभा में जीवन के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों से जुड़े दिव्यांगजन शामिल हुए। इनमें पैरालिंपियन, सिविल सेवक, शिक्षाविद और उद्यमी शामिल थे। इन सफल व्यक्तियों ने अपने व्यक्तिगत संघर्षों और बाधाओं को पार करके अपने कॅरियर में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने की अपनी प्रेरणादायक कहानियां साझा कीं। मुख्य न्यायाधीश ने उनके दृढ़ संकल्प की प्रशंसा की और समाज में उनके योगदान की सराहना की।
