Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति किया जा रहा जागरुक

सूचना/पौड़ी/19 सितम्बर 2026:


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत पोषण माह के अंतर्गत बाल विकास परियोजना खिर्सू द्वारा मिनी आंगनबाड़ी केंद्र कालीगढ़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, बच्चों और अभिभावकों को पोषण के महत्व की जानकारी दी गई तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक भोजन की आवश्यकता, महिलाओं के स्वास्थ्य तथा बच्चों के खान-पान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय एवं मौसमी खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने तथा भोजन में आवश्यक पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया।

इस अवसर पर बच्चों की स्वच्छता, व्यक्तिगत साफ-सफाई और स्वस्थ दिनचर्या के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गयी। महिलाओं एवं अभिभावकों से बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने तथा पोषण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की गई।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि सभी विकासखंडों की बाल विकास परियोजनाओं द्वारा पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी एवं मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभिन्न जागरुकता एवं जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति परिवार एवं समुदाय में जागरुकता बढ़ाना है।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *