Spread the love

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करा रहा समाज कल्याण विभाग

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का फोकस है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

Story Line :

 SHABD,Dehradun, August 20,

Relevance:  Priority 

Slug: Social-Welfare-Department

Category:  Local updates, People, Human rights, Government 

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को नि:शुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करा रहा समाज कल्याण विभाग

दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का फोकस है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

20 अगस्त 2026, देहरादून: 

राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन के साथ पात्र पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। वहीं दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण भी निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सरकार का फोकस है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। 

देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि गरीब तबके, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए समाज कल्याण विभाग के माध्यम से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पात्र पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ मिलने से जरूरतमंद परिवारों को हर महीने तीन हजार रुपये तक की आर्थिक मदद मिल रही है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि अगर कोई पात्र व्यक्ति अभी तक पेंशन योजना का लाभ नहीं ले पा रहा है, तो उसकी जानकारी विभाग तक पहुंचाई जाए, ताकि पात्रता के अनुसार उसे योजना से जोड़ा जा सके। इसके साथ ही दिव्यांगजनों और वृद्धजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण निशुल्क दिए जा रहे हैं।

सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए पात्र व्यक्ति को आधार कार्ड और पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र के साथ संबंधित प्रक्रिया पूरी करनी होगी। विभाग का कहना है कि योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। ऐसे में अगर आपके आसपास कोई पात्र बुजुर्ग, दिव्यांग या जरूरतमंद व्यक्ति योजना से वंचित है, तो उसकी जानकारी संबंधित विभाग को देकर उसे सरकारी सहायता से जोड़ा जा सकता है।

बाइट- दीपांकर घिल्डियाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी, देहरादून


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *