देहरादून में शुक्रवार देर रात मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें एयर अटैक जैसी परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता और तालमेल को परखा गया।
SHABD,Dehradun, April 25,
उत्तराखंड:
देहरादून में एयर अटैक मॉक ड्रिल, ब्लैकआउट के बीच आपदा तैयारियों की जांच
देहरादून में शुक्रवार देर रात मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें एयर अटैक जैसी परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन तंत्र की तत्परता और तालमेल को परखा गया। सूचना मिलते ही शहर में ब्लैकआउट लागू किया गया। घंटाघर, आईएसबीटी, आराघर और रायपुर जैसे क्षेत्रों में बमबारी के परिदृश्य बनाए गए। प्रशासन, पुलिस, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने राहत और बचाव कार्यों का अभ्यास किया। इस दौरान घायलों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाने, बम निष्क्रिय करने और आपात सेवाओं की बहाली जैसी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया
