Spread the love

उत्तराखंड बोर्ड के आज 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए गए। इस वर्ष हाईस्कूल में 92% से अधिक विद्यार्थी सफल रहे।

 SHABD,Dehradun, April 25,

उत्तराखंड बोर्ड परिणाम घोषित

उत्तराखंड बोर्ड के आज 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए गए। इस वर्ष हाईस्कूल में 92% से अधिक विद्यार्थी सफल रहे। जबकि इंटरमीडिएट में 85 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं सफल घोषित हुए हैं। हाईस्कूल में रामनगर स्थित एमपी इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 98.20% हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहंदीरत्ता ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *