उत्तराखंड: टिहरी जनपद के सूल्याधार में भालू ने ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों को किया लहूलुहान
टिहरी जनपद के सूल्याधार जंगल में एक बार फिर भालू के हमले की घटना हुई है।
SHABD,Dehradun, April 3,
उत्तराखंड: टिहरी जनपद के
सूल्याधार में भालू ने ग्राम प्रधान समेत 3 लोगों को किया लहूलुहान
टिहरी जनपद के सूल्याधार जंगल में एक बार फिर भालू के हमले की घटना हुई है। इस हमले में वन विभाग का दरोगा, एक ग्राम प्रधान और एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भालू ने घात लगाकर टीम पर हमला किया। गंभीर घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सूल्याधार क्षेत्र में भालू का आतंक जारी है। ग्रामीण वन विभाग से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके। ग्राम प्रधान युद्धवीर सिंह रावत ने घटना को लेकर नाराजगी जताई है। वहीं, प्रभारी जिलाधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए उप-जिलाधिकारी टिहरी की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
बाइट 1- युद्धवीर सिंह रावत, ग्राम प्रधान
बाइट 2- वरुणा अग्रवाल, प्रभारी जिलाधिकारी
