अल्मोड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को 232986 वोटों के अंतर से हराया। अजय टम्टा को 444651 और प्रदीप टम्टा को 211665 वोट मिले हैं।
टिहरी सीट पर भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह को 300586 वोटों के अंतर से हराया। माला राज्य लक्ष्मी शाह को 565333 और प्रीतम सिंह को 264747 वोट मिले हैं।
पौड़ी-गढ़वाल सीट पर भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को 302669 वोटों के अंतर से हराया। तीरथ को 506980 और मनीष खंडूरी को 204311 वोट मिले हैं।
हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार को 258729 वोटों के अंतर से हराया। निशंक को 665674 और अंबरीष कुमार को 406945 वोट मिले हैं।
नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत को 339096 वोटों के अंतर से हराया। अजय भट्ट को 772195 और हरीश रावत को 433099 वोट मिले हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल द्वारा अजय भट्ट को जीत का प्रमाण पत्र दिया गया।
