Spread the love

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर निकली जागरूकता रैली

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर निकली जागरूकता रैली  श्रीगंगानगर से कुलदीप गोयल की रिपोर्ट  अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज श्रीगंगानगर में जिला प्रशासन और सक्षम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। सक्षम संस्था के राष्ट्रीय सांगठनिक मंत्री चंद्रशेखर, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दोहन, समाजसेवी महेश पेड़ीवाल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विजेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।  रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। सैकड़ों दिव्यांगजन, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्कूली बच्चों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक जयदीप बिहानी ने कहा कि दुनिया हमें किस नज़र से देखती है यह आवश्यक नहीं, बल्कि हम दुनिया को किस नज़र से देखते हैं यह अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग में इस स्तर की रैली कभी आयोजित नहीं हुई। भविष्य में यदि ऐसी रैली आयोजित होगी, तो वह श्रीगंगानगर की रैली की ही नकल मानी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन को सम्मानित भी किया गया।   1️⃣ बाइट – जयदीप बिहानी, विधायक श्रीगंगानगर (गुलाबी कोट में) 2️⃣ बाइट – विजेंद्र पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (भूरे कोट में ) 3️⃣ बाइट – गुरमीत महल, प्रांतीय अध्यक्ष, सक्षम (काली जैकेट में) 4️⃣ बाइट – दो दिव्यांग बच्चे (इंस्पायरिंग मैसेज/अनुभव) 5 बाईट महेश पेड़ीवाल, समाजसेवी (पीली जैकेट में)

 SHABD,Jaipur, December 3,

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर निकली जागरूकता रैली

श्रीगंगानगर से कुलदीप गोयल की रिपोर्ट

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज श्रीगंगानगर में जिला प्रशासन और सक्षम संस्था के संयुक्त तत्वावधान में भव्य जागरूकता रैली निकाली गई।

सक्षम संस्था के राष्ट्रीय सांगठनिक मंत्री चंद्रशेखर, श्रीगंगानगर विधायक जयदीप बिहानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दोहन, समाजसेवी महेश पेड़ीवाल और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के डिप्टी डायरेक्टर विजेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। सैकड़ों दिव्यांगजन, स्वयंसेवी संस्थाएं और स्कूली बच्चों ने भी इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। विधायक जयदीप बिहानी ने कहा कि दुनिया हमें किस नज़र से देखती है यह आवश्यक नहीं, बल्कि हम दुनिया को किस नज़र से देखते हैं यह अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बीकानेर संभाग में इस स्तर की रैली कभी आयोजित नहीं हुई। भविष्य में यदि ऐसी रैली आयोजित होगी, तो वह श्रीगंगानगर की रैली की ही नकल मानी जाएगी। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़ी सभी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजन को सम्मानित भी किया गया।

1️⃣ बाइट – जयदीप बिहानी, विधायक श्रीगंगानगर (गुलाबी कोट में)

2️⃣ बाइट – विजेंद्र पाल सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (भूरे कोट में )

3️⃣ बाइट – गुरमीत महल, प्रांतीय अध्यक्ष, सक्षम (काली जैकेट में)

4️⃣ बाइट – दो दिव्यांग बच्चे (इंस्पायरिंग मैसेज/अनुभव)

5 बाईट महेश पेड़ीवाल, समाजसेवी (पीली जैकेट में)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *