Spread the love

उत्तराखंड: पहाड़ों पर बारिश से मैदानी जिले जलमग्न

उत्तराखंड में लगातार आफत की बारिश बरस रही है। पहाड़ों पर हो रही बारिश से मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। प्रशासन द्धारा राहत एवं बचाव कार्य किये जा रहे हैं।

 SHABD,Dehradun, August 4,

4 अगस्त 25, उधम सिंह नगर

:

प्रदेशभर में आज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

उधर, उधम सिंह नगर के कुछ क्षेत्र हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं। क्योंकि सितारगंज, खटीमा बाजपुर क्षेत्र में कई नदियां और नाले बहते हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भारी वर्षा के कारण बाजपुर की लेवड़ा नदी में जल स्तर बढ़ने से रविवार को इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कल से लगातार जिला प्रशासन और आपदा के अधिकारी एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में राहत बचाव व भोजन वितरण का कार्य कर रहे हैं।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आज अधिकारियों के साथ जल भराव प्रभवित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया और प्रभवितो के घरों का मुआयना किया, उनसे संवाद किया तथा जलभराव से प्रभावित परिवारों को सहायता धनराशि चेक भी दिये।

बाइट – नितिंन सिंह भदौरिया

,https://youtu.be/WechNFyqSOk

जिलाधिकारी

,https://youtu.be/sSe7-RSFm4o

उधमसिंहनगर

अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने बताया कि कल बाजपुर में लेवड़ा नदी में ज्यादा पानी आ जाने से स्थिति गंभीर हुई थी लगभग 1200 परिवारों को भोजन की व्यवस्था की गई और अत्यधिक प्रभावित परिवारों को विस्थापित भी किया गया है। उन्होंने कहा कि सितारगंज, खटीमा क्षेत्र में स्थिति काबू में है।

बाइट – पंकज उपाध्याय

,https://youtu.be/C4KoCbij6F8

एडीएम नजूल

वहीं बाजपुर के प्रभावित ओमप्रकाश का कहना है कि प्रशासन द्वारा समय से सहायता पहुंचाने के कारण लोगों काफी राहत पहुंची है|

बाइट – ओमप्रकाश

,https://youtu.be/sOpYb_AkaCo

बाजपुर

(वीडियो बाइट्स संलग्न)


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *