उत्तराखंड : देवराडा को फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेज
चमोली जनपद के थराली नगर पंचायत के वार्ड 2 देवराडा को नगर पंचायत से पृथक कर दोबारा ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर देवराडा वार्ड वासी मुखर हैं।
SHABD,Dehradun, August 4,
उत्तराखंड
:
देवराडा को फिर से ग्राम पंचायत बनाने की मांग तेज
चमोली जनपद के थराली नगर पंचायत के वार्ड 2 देवराडा को नगर पंचायत से पृथक कर दोबारा ग्राम पंचायत बनाने की मांग को लेकर देवराडा वार्ड वासी मुखर हैं। अपनी इसी मांग को लेकर देवराडा के निवासी पूर्व में लोकसभा चुनाव और फिर नगर निकाय चुनाव का बहिष्कार भी कर चुके हैं। ग्रामीणों की इस मांग को लेकर उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने देवराडा मंदिर प्रांगण में जनसुनवाई कर ग्रामीणों की समस्या और नगर पंचायत में उनके सम्मिलित न होने की वजह जानी। ग्रामीणों ने रोजगार गारंटी, नगर में करों के बोझ और साफ सफाई की व्यवस्था दुरस्त न होने और नगर से वार्ड की अधिक दूरी होने के चलते देवराडा को ग्राम पंचायत बनाने की मांग की हैं। वहीं जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद उपजिलाधिकारी थराली ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी मांग पर सकारात्मक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
बाइट 1- हरीश सती, ग्रामीण
बाइट 2- पंकज भट्ट, उपजिलाधिकारी, थराली
