Spread the love


भारत की सशस्त्र सेनाओं में तालमेल

परिचय

कई क्षेत्रों में होने वाले युद्ध के युग में, जहां खतरे सीमाओं के बदलाव से कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे ने एकजुटता और रणनीतिक दूरदर्शिता की ताकत का प्रदर्शन किया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद 7 मई, 2025 को शुरू किए गए ऑपरेशन सिंदूर ने एक संतुलित, तीनों सेनाओं की प्रतिक्रिया को प्रदर्शित किया, जिसमें सटीकताव्यावसायिकता और उद्देश्य का समावेश था। ऑपरेशन सिंदूर की परिकल्पना नियंत्रण रेखा के पार और पाकिस्तान के अंदर तक आतंकी ढांचे को नष्ट करने के लिए एक दंडात्मक कदमों और लक्षित अभियान के रूप में की गई थी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001JCID.png

विभिन्न एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी ने नौ प्रमुख शिविरों की पुष्टि की, जिन्हें आखिरकार ऑपरेशन में निशाना बनाया गया था। भारत की जवाबी कार्रवाई सावधानीपूर्वक बनी योजना और खुफिया नेतृत्व वाले दृष्टिकोण पर आधारित थी, जिसने सुनिश्चित किया कि ऑपरेशन न्यूनतम अतिरिक्त क्षति के साथ संचालित हों। मिशन में ऑपरेशन से जुड़ी नैतिकता पर जोर दिया गया था और नागरिकों को संभावित क्षति से बचने के लिए संयम बरता गया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद, पाकिस्तान ने प्रमुख भारतीय एयरबेस और लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाते हुए जवाबी ड्रोन और यूसीएवी हमलों की एक श्रृंखला शुरू की। हालांकि, इन प्रयासों को भारत की व्यापक और बहुस्तरीय वायु रक्षा ढांचे द्वारा पूरी तरह से निष्प्रभावी कर दिया गया था। इस सफलता का केंद्र एकीकृत कमान और नियंत्रण रणनीति (आईसीसीएस) थी, जिसने कई डोमेन में वास्तविक समय के आधार पर खतरे की पहचानआकलन और अवरोधन की सुविधा प्रदान की। ऑपरेशन सिंदूर के हर एक क्षेत्र में सेनाओं के बीच परिचालन संबंधी तालमेल था और सरकार, एजेंसियों और विभागों द्वारा इसका पूरी तरह से समर्थन किया गया था।

जमीन, हवा और समुद्र में किया गया यह ऑपरेशन भारतीय सेनावायुसेना और नौसेना के बीच तालमेल का एक सहज प्रदर्शन था। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने पाकिस्तान में आतंकी ढांचे के खिलाफ सटीक हमले करने में अहम भूमिका निभाई। इसने नूर खान एयर बेस और रहीमयार खान एयर बेस जैसे लक्ष्यों पर बेहद असरदार हवाई ऑपरेशन किए, जिसमें आधिकारिक ब्रीफिंग के दौरान नुकसान के दृश्य साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। वायुसेना का मजबूत हवाई रक्षा वातावरण सीमा पार से जवाबी ड्रोन और यूएवी हमलों के दौरान भारतीय हवाई क्षेत्र की रक्षा करने में महत्वपूर्ण साबित हुआ। स्वदेशी रूप से विकसित सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल प्रणाली आकाश और पिकोरा और ओएसए-एके जैसे विरासत प्लेटफॉर्म को एक स्तरीय रक्षा ग्रिड में प्रभावी ढंग से तैनात किया गया था। आईएएफ की एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली ने हवाई संपत्तियों के वास्तविक समय के आधार पर समन्वय को सक्षम बनाया, जिससे भारतीय सेना हवाई खतरों को कुशलतापूर्वक बेअसर कर सकी और पूरे संघर्ष के दौरान नेट-केंद्रित संचालन बनाए रख सकी।

इसके साथ ही, भारतीय सेना ने रक्षात्मक और आक्रामक दोनों भूमिकाओं में अपनी तैयारी और प्रभावशीलता का प्रदर्शन किया। सेना की वायु रक्षा इकाइयों ने वायु सेना के साथ मिलकर काम किया, जिसमें कंधे से दागे जाने वाले एमएएनपीएडीएस और एलएलएडी गन से लेकर लंबी दूरी की एसएएम तक की कई तरह की प्रणालियां तैनात की गईं। ये इकाइयां पाकिस्तान द्वारा लॉन्च किए गए ड्रोन और घूमते हुए हथियारों की लहरों का मुकाबला करने में सहायक थीं। पाकिस्तान द्वारा नुकसान पहुंचाने के अथक प्रयासों के बावजूद, भारतीय सेना सैन्य और नागरिक दोनों बुनियादी ढांचों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सफल रही।

भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान समुद्र में दबदबे को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक समग्र नेटवर्क बल के रूप में काम करते हुए, नौसेना ने मिग-29के लड़ाकू जेट और प्रारंभिक हवाई चेतावनी हेलीकॉप्टरों से लैस अपने कैरियर बैटल ग्रुप (सीबीजी) को तैनात किया। इसने समुद्री क्षेत्र में खतरों की निरंतर निगरानी और वास्तविक समय पर पहचान सुनिश्चित की। सीबीजी ने एक शक्तिशाली वायु रक्षा कवच बनाए रखा, जिसने खासकर मकरान तट से शत्रुतापूर्ण हवाई घुसपैठ को रोका। नौसेना की उपस्थिति ने एक मजबूत निवारक व्यवस्था बनाई और अपने पश्चिमी समुद्र तट पर पाकिस्तानी हवाई हमलों को प्रभावी ढंग से रोक दिया, जिससे उन्हें कोई भी परिचालन से जुड़ा स्थान नहीं मिला। नौसेना के पायलटों ने चौबीसों घंटे उड़ानें भरीं, जिससे इस क्षेत्र में भारत की तत्परता और रणनीतिक पहुंच का प्रदर्शन हुआ। समुद्र पर निर्विवाद नियंत्रण स्थापित करने की नौसेना की क्षमता ने एक जटिल खतरे के माहौल में इसकी मिसाइल रोधी और विमान रोधी रक्षा क्षमताओं को भी पहचान दी।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू और कश्मीर के सांबा जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एक बड़ी घुसपैठ की कोशिश को विफल करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बीएसएफ के जवानों ने सुबह-सुबह संदिग्ध हरकत देखी और तुरंत जवाब दिया, जिसके बाद भारी गोलीबारी हुई। इसके बाद हुई मुठभेड़ में, बीएसएफ ने कम से कम दो घुसपैठियों को सफलतापूर्वक मार गिराया और हथियारगोला-बारूद और युद्ध जैसे अन्य सामान बरामद किए। इस ऑपरेशन ने बीएसएफ की सतर्कता, परिचालन तैयारियों और बढ़े हुए तनाव के दौरान सीमा सुरक्षा बनाए रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया।

इस प्रकार ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सामरिक सफलता नहीं थी बल्कि एक रणनीतिक पहल थी। इसने जमीनहवा और समुद्र में बेहद सटीकसमन्वित सैन्य कार्रवाई के लिए भारत की क्षमता को प्रदर्शित किया। यह ऑपरेशन रक्षा तैयारियों में वर्षों के निवेश और भारत सरकार की बेजोड़ नीति और बजटीय सहायता से संभव हुआ। संदेश स्पष्ट था: जब तर्क और कूटनीति की अपीलों का सामना लगातार आक्रामकता से होता है, तो निर्णायक जवाब उचित और आवश्यक हो जाता है। कुल मिलाकर, ऑपरेशन सिंदूर को भारत के रक्षा इतिहास में एक निर्णायक क्षण- सैन्य सटीकताअंतर-सेवा सहयोग और राष्ट्रीय संकल्प का प्रतीक के रूप में याद किया जाएगा। इसने आतंकी खतरों को सफलतापूर्वक समाप्त किया, भारत के क्षेत्रीय प्रभुत्व की पुष्टि की और एक मजबूत संदेश दिया कि सीमा पार आतंकवाद का जवाब एक संतुलित लेकिन दृढ़ प्रतिक्रिया के साथ दिया जाएगा।

सरकार के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के बीच समन्वय से जुड़े प्रमुख प्रयास

1. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाना

24 दिसंबर 2019 को, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाए जाने को मंजूरी दी, जो एक चार सितारा जनरल होता है, सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) का प्रमुख होता है और तीनों सेनाओं के मामलों पर रक्षा मंत्री के प्रमुख सैन्य सलाहकार के रूप में कार्य करता है।

सीडीएस की प्रमुख भूमिकाओं में शामिल हैं:

  • सेना, नौसेना, वायु सेना और प्रादेशिक सेना की देखरेख करना।
  • खरीद, प्रशिक्षण, स्टाफिंग और कमांड पुनर्गठन में संयुक्तता को बढ़ावा देना।
  • साइबर और अंतरिक्ष कमांड सहित तीनों सेनाओं के संगठनों का नेतृत्व करना।
  • परमाणु कमान प्राधिकरण को सलाह देना और रक्षा योजना से जुड़े संगठनों में भाग लेना।
  • संसाधनों का अनुकूलन करने, युद्ध क्षमताओं को बढ़ाने और अपव्यय को कम करने के लिए सुधारों को आगे बढ़ाना।
  • बहु-वर्षीय रक्षा अधिग्रहण योजनाओं को लागू करना और अंतर-सेवा आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना।

सीडीएस एकीकृत नेतृत्व को मजबूत करता है तथा अधिक समन्वित और आधुनिक भारतीय सेना के लिए एकीकरण को बढ़ावा देता है।

2. एकीकृत थिएटर कमांड (आईटीसी)

सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए, एकीकृत थिएटर कमांड (आईटीसी) और एकीकृत युद्ध समूहों (आईबीजी) की स्थापना के माध्यम से बलों के पुनर्गठन के प्रयास चल रहे हैं। इन सुधारों का उद्देश्य भूगोल और कार्य के आधार पर सेना, नौसेना और वायु सेना की क्षमताओं को एकीकृत करके परिचालन तैयारियों को अनुकूलित करना है। सेवा मुख्यालय स्तर पर अध्ययनों में जमीनी सीमाओंसमुद्री और संयुक्त/एकीकृत वायु रक्षा के लिए थिएटर कमांड पर सक्रिय रूप से गौर किया जा रहा है,ताकि तालमेल और युद्ध प्रभावशीलता को बढ़ाया जा सके। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने जोर देकर कहा कि संयुक्तता और एकीकरण आईटीसी के लिए आवश्यक पूर्वापेक्षाएं हैं, जो स्पष्ट रूप से परिचालन भूमिकाओं को प्रशासनिक रेज-ट्रेन-सस्टेन यानी बढ़ाओ-प्रशिक्षित करो-बनाए रखो (आरटीएस) कार्यों से अलग कर देगा, जिससे कमांडरों के लिए सुरक्षा और संचालन पर ध्यान केंद्रित करना संभव होगा। आईटीसी बहु-क्षेत्रीय संचालन की दिशा में व्यापक सुधारों की शुरुआत का प्रतिनिधित्व करते हैं, अंतरिक्ष और साइबरस्पेस को पारंपरिक डोमेन के साथ एकीकृत करते हैं, और डिजिटलीकरण एवं डेटा-केंद्रित युद्ध को आगे बढ़ाते हैं।

3. सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) का निर्माण

सचिव के रूप में सीडीएस को शामिल करने के साथ, 2020 में सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) का निर्माण किया गया था, ताकि संसाधनों के अधिकतम उपयोग को सुगम बनाया जा सके और तीनों सेनाओं के बीच एकजुटता को बढ़ावा दिया जा सके। डीएमए को आवंटित विषयों में शामिल हैं:

  • संघ के सशस्त्र बल, अर्थात् सेना, नौसेना और वायु सेना।
  • रक्षा मंत्रालय का एकीकृत मुख्यालय जिसमें सेना मुख्यालय, नौसेना मुख्यालय, वायु सेना मुख्यालय और रक्षा स्टाफ मुख्यालय शामिल हैं।
  • सेनानौसेना और वायु सेना से संबंधित कार्य।
  • सेवाओं के लिए संयुक्त योजना और उनकी आवश्यकताओं के एकीकरण के माध्यम से खरीदप्रशिक्षण और स्टाफिंग में एकजुटता को बढ़ावा देना।
  • संयुक्त / थिएटर कमांड की स्थापना के माध्यम से संचालन में एकजुटता लाकर संसाधनों के अधिकतम उपयोग के लिए सैन्य कमांड के पुनर्गठन की सुविधा।

4. अंतर-सेवा संगठन (कमांडनियंत्रण और अनुशासन) अधिनियम2023

अंतर-सेवा संगठन (कमांड, नियंत्रण और अनुशासन) अधिनियम, 2023 तीनों सेनाओं के कर्मियों पर अधिकार के साथ त्रि-सेवा संरचनाओं के कमांडरों को सशक्त बनाकर भारतीय सशस्त्र बलों में एकजुटता को बढ़ावा देता है। यह अनुशासनात्मक श्रृंखला को एकीकृत करता है, निर्णय लेने की गति को बढ़ाता है, और परिचालन और सांस्कृतिक एकीकरण को बढ़ावा देता है। व्यक्तिगत सेवा पहचान को प्रभावित किए बिना कमांड को सुव्यवस्थित करके, अधिनियम भविष्य के एकीकृत थिएटर कमांड के लिए कानूनी आधार तैयार करता है। इस अधिनियम के मुख्य निहितार्थ हैं:

  • एकीकृत कमान: आईएसओ कमांडर एक प्राधिकरण के तहत सभी कर्मियों को अनुशासित कर सकते हैं।
  • तेज प्रक्रियाएं: अंतर-सेवा समन्वय से होने वाली देरी को कम करती हैं।
  • संयुक्त संस्कृति: विभिन्न सेवाओं के बीच सामंजस्य और साझा जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करती है।
  • थिएटर कमांड के लिए कानूनी आधार: भविष्य के एकीकृत संचालन का समर्थन करता है।
  • सेवा पहचान बरकरार रखी गई: प्रत्येक सेवा के अद्वितीय मानदंड बरकरार रहते हैं।

5. संयुक्त लॉजिस्टिक नोड (जेएलएन)

तीन संयुक्त लॉजिस्टिक नोड (जेएलएन) स्थापित किए गए हैं और तीनों सेवाओं के बीच लॉजिस्टिक एकीकरण के लिए मुंबईगुवाहाटी और पोर्ट ब्लेयर में 2021 से चालू हैं। ये जेएलएन सशस्त्र बलों को उनके छोटे हथियारों, गोला-बारूद, राशन, ईंधन, सामान्य स्टोर, नागरिक परिवहन, विमानन कपड़े, पुर्जों और इंजीनियरिंग सहायता के लिए एकीकृत लॉजिस्टिक कवर प्रदान करेंगे, ताकि उनके परिचालन प्रयासों में तालमेल बिठाया जा सके। इस पहल से जनशक्ति की बचतसंसाधनों के किफायती उपयोग के अलावा वित्तीय बचत के मामले में लाभ होगा।

6. संयुक्त प्रशिक्षण पाठ्यक्रमसेमिनार और अभ्यास

  • तीनों सेनाओं का भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम (फ्यूचर वारफेयर कोर्स): चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान की एक प्रमुख पहल है, जो मेजर जनरल से लेकर मेजर और अन्य सेवाओं के उनके समकक्ष स्तर के अधिकारियों के लिए तैयार किया गया पाठ्यक्रम है। पाठ्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक युद्ध के परिचालन और तकनीकी पहलुओं से परिचित कराना है। तीनों सेनाओं के अधिकारियों के लिए भविष्य युद्ध पाठ्यक्रम की आवश्यकता आधुनिक युद्ध की तेजी से विकसित होती प्रकृति, तकनीकी प्रगति, बदलती वैश्विक गतिशीलता और उभरते खतरों से प्रेरित होने के कारण उत्पन्न हुई। इस पाठ्यक्रम को अनुभवी और सेवारत विषय विशेषज्ञों की मदद से मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ द्वारा तैयार किया गया है। पहला संस्करण 23 से 27 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली में आयोजित किया गया था और दूसरा संस्करण 21 अप्रैल से 09 मई, 2025 तक नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया था। दूसरे संस्करण में सैन्य अभियानों में विशेष विषयों और डोमेन-केंद्रित युद्ध विकास को कवर करने वाला एक उन्नत पाठ्यक्रम शामिल था।
  • रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स: रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स (डीएसटीएससी) 10 जून 2024 को एमआईएलआईटीपुणे में आयोजित किया गया था, जिसमें सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल और मित्र देशों के 166 अधिकारी शामिल हुए थे। पहली बार, यह कोर्स तीनों सेनाओं की संयुक्त प्रशिक्षण टीमों द्वारा आयोजित किया गया था, जो संयुक्तता और बहु-क्षेत्रीय (डोमेन) परिचालन तत्परता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अधिकारियों को उभरती प्रौद्योगिकियों, रक्षा रणनीति और भू-राजनीतिक जागरूकता के साथ-साथ लाइव अभ्यास, रक्षा अनुसंधान और विकास और औद्योगिक गलियारों के बारे में प्रशिक्षित किया गया – जो सैन्य क्षमता में तकनीकी नेतृत्व और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक साहसिक कदम है।
  • परिवर्तन चिंतन सम्मेलन: तीनों सेनाओं का सम्मेलन ‘परिवर्तन चिंतन’ 08 अप्रैल 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया। ‘चिंतन’ को सशस्त्र बलों में संयुक्तता और एकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए नए और ताजा विचारों, पहलों और सुधारों को आकार देने के लिए विचार-मंथन और विचार-विमर्श के रूप में तैयार किया गया था। संयुक्तता और एकीकरण संयुक्त संरचनाओं में परिवर्तन की आधारशिला हैं, जिस पर भारतीय सशस्त्र बल “भविष्य के लिए तैयार” होने के इरादे से आगे बढ़ रहे हैं।
  • वायु और नौसेना बलों का तालमेल: हिंद महासागर क्षेत्र में युद्ध शक्ति को बढ़ाना’ पर संगोष्ठी: [16] दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय ने वायु शक्ति अध्ययन केंद्र (सीएपीएस) के सहयोग से 25 फरवरी 2025 को “वायु और नौसेना बलों का तालमेल: हिंद महासागर क्षेत्र में युद्ध शक्ति को बढ़ाना” पर एक संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में दो सत्र शामिल थे, जिसमें मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफदक्षिणी वायु कमान मुख्यालयभारतीय सेनाभारतीय नौसेना और सीएपीएस के वरिष्ठ अधिकारी, सेवारत और सेवानिवृत्त दोनों ही एक साथ नजर आए। प्रतिभागियों ने समुद्री वायु संचालन में तालमेल बिठाने और युद्ध शक्ति को बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया, संयुक्त परिचालन क्षमताओं को मजबूत करने पर बहुमूल्य जानकारियां और दृष्टिकोण प्रदान किए।
  • संयुक्त अभ्यास:
    • अभ्यास प्रचंड प्रहार 2025: भारतीय सशस्त्र बलों ने अरुणाचल प्रदेश में उत्तरी सीमाओं के साथ हिमालय के बेहद ऊंचाई वाले इलाके में एक तीनों सेवाओं के एकीकृत बहु-क्षेत्रीय अभ्यासप्रचंड प्रहार का आयोजन किया। 25 से 27 मार्च, 2025 तक आयोजित तीन दिवसीय अभ्यास में सेना, वायु सेना और नौसेना के समन्वित संचालन पर ध्यान केंद्रित किया गया। प्रचंड प्रहार नवंबर 2024 में आयोजित अभ्यास पूर्वी प्रहार के बाद हुआ है, जिसमें विमानन परिसंपत्तियों के एकीकृत अनुप्रयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया था। इस अभ्यास ने संघर्ष के पूरे स्पेक्ट्रम को कवर करते हुए तीनों सेवाओं में एकीकृत योजना, कमान और नियंत्रण और निगरानी और फायरपावर प्लेटफार्मों के निर्बाध निष्पादन को पहचान दी।
    • एक्सरसाइज डेजर्ट हंट 2025: भारतीय वायु सेना द्वारा 24 से 28 फरवरी 2025 तक जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर एक्सरसाइज डेजर्ट हंट 2025 नामक एक एकीकृत त्रि-सेवा विशेष बल अभ्यास आयोजित किया गया। इस अभ्यास में भारतीय सेना के विशिष्ट पैरा (विशेष बल), भारतीय नौसेना के मरीन कमांडो और भारतीय वायु सेना के गरुड़ (विशेष बल) शामिल थे, जिन्होंने एक साथ मिलकर एक नकली युद्ध जैसे वातावरण में भाग लिया। इस बेहद-तीव्रता वाले अभ्यास का उद्देश्य उभरती सुरक्षा चुनौतियों के प्रति त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए तीन विशेष बल इकाइयों के बीच अंतर-संचालनसमन्वय और तालमेल को बढ़ाना था।

7. प्रौद्योगिकी एकीकरण और नेटवर्क-केंद्रित युद्ध

  • रक्षा संचार नेटवर्क (डीसीएन): डीसीएन एक रणनीतिकविशिष्टसुरक्षित और अत्याधुनिक संचार नेटवर्क है। डीसीएन का कार्यान्वयन भारतीय उद्योग की ताकत का प्रमाण है और इसने मेक इन इंडिया कार्यक्रम पर सरकार के जोर की पुष्टि की है। डीसीएन तीनों सेनाओं, एकीकृत रक्षा स्टाफ और सामरिक बल कमान में नेटवर्क केंद्रितता सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह नेटवर्क पर्याप्त अतिरेक के साथ सुरक्षित प्रणाली के आधार पर तीनों सेनाओं को अभिसरित आवाज, डेटा और वीडियो सेवाएं प्रदान करता है।
  • एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली (आईएसीसीएस): भारतीय वायु सेना की एकीकृत वायु कमान और नियंत्रण प्रणाली (आईएसीसीएस) वास्तविक समय पर समन्वय के लिए रीढ़ प्रदान करती है, जिससे सेना, नौसेना और वायु सेना की कई इकाइयों में व्यवस्थित प्रतिक्रियाएं सक्षम होती हैं। इस प्रणाली ने हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के दौरान अपनी क्षमता साबित की।

8. ‘रक्षा सुधारों का वर्ष’ – 2025

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के सभी सचिवों के साथ मिलकर सर्वसम्मति से 2025 को रक्षा मंत्रालय में ‘सुधारों का वर्ष’ मनाने का निर्णय लिया। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों को तकनीकी रूप से उन्नत युद्ध-तैयार बल में बदलना है जो बहु-क्षेत्रीय एकीकृत संचालन में सक्षम हो। 2025 में केंद्रित हस्तक्षेप के लिए पहचाने गए व्यापक क्षेत्रों में शामिल हैं:

  • सुधारों का उद्देश्य संयुक्तता और एकीकरण पहल को और मजबूत करना तथा एकीकृत थिएटर कमांड की स्थापना को सुगम बनाना होना चाहिए।
  • अंतर-सेवा सहयोग और प्रशिक्षण के माध्यम से परिचालन आवश्यकताओं और संयुक्त परिचालन क्षमताओं की साझा समझ विकसित करना।

निष्कर्ष

भूमिसमुद्र और वायु में शक्ति प्रदर्शित करने की भारत की क्षमता अब सैद्धांतिक नहीं रह गई है – यह संरचित, समन्वित और गहराई से एकीकृत है। राष्ट्र की तीनों सेनाओं का ढांचा अब एक एकजुट शक्ति के रूप में काम करता है। जैसे-जैसे आधुनिक खतरे पारंपरिक सीमाओं को धुंधला करते जा रहे हैं, यह एकीकृत स्थिति यह सुनिश्चित करती है कि चाहे ऊंचे हिमालय पर आक्रमण का सामना करना हो, समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करनी हो या हवाई घुसपैठ को बेअसर करना हो, भारत तैयारलचीला और एकजुट है। राष्ट्रीय सुरक्षा का भविष्य एकजुटता में निहित है – और भारत पहले से ही उद्देश्य और संकल्प के साथ उस भविष्य की रूपरेखा तैयार कर रहा है।

संदर्भ

सूचना और प्रसारण मंत्रालय

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2107177
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2023710
https://www.pib.gov.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1597425
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2057584
https://mod.gov.in/sites/default/files/AR_0.pdf
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2021210
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2122831
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2106207
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2089184
https://www.pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=198903
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1601812
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1708998
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2017419
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2128748
https://ddnews.gov.in/en/indian-armed-forces-conduct-tri-services-exercise-prachand-prahar
https://ddnews.gov.in/en/akash-missile-iaccs-and-drones-drive-indias-defence-success-in-operation-sindoor
https://www.mea.gov.in/media-briefings.htm?dtl/39474/Transcript+of+Special+Briefing+on+OPERATION+SINDOOR+May+07+2025
https://www.mea.gov.in/media-briefings.htm?dtl/39482/Transcript_of_Special_briefing_on_OPERATION_SINDOOR_May_09_2025
https://sansad.in/getFile/loksabhaquestions/annex/178/AU4977.pdf?source=pqals
https://ddnews.gov.in/en/bsf-foils-major-infiltration-bid-along-international-border-in-samba
https://www.mod.gov.in/sites/default/files/0201202402.pdf
https://www.pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=146663

Click here to see in PDF

***


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *