सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान करने की दिशा में एक पहल की गई है।
SHABD,Dehradun, August 30,
उत्तराखंड: सैनिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा में फीस की बड़ी राहत
सैनिक परिवारों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की राह आसान करने की दिशा में एक पहल की गई है। ‘सी.आई.एम.एस एंड यू.आई.एच.एम.टी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर के बीच हुए समझौते के तहत, पात्र सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में ट्यूशन फीस पर छूट दी जाएगी। समझौते के तहत ‘वीर नारियों, वीर माताओं, बलिदानी सैनिकों के आश्रितों और चार साल की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों और उनके आश्रितों को पात्र पाठ्यक्रमों की ट्यूशन फीस में ‘शत प्रतिशत छूट देने की व्यवस्था की गई है। वहीं, सेवारत और सेवानिवृत्त सैनिकों और उनके आश्रितों को ट्यूशन फीस में 40 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। नशामुक्त युवा अभियान के तहत ‘फिटनेस, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर जागरूक किया गया। इस पहल के तहत सैनिक परिवारों के पात्र विद्यार्थियों को, उच्च शिक्षा के दौरान फीस में राहत मिलने की उम्मीद है। इससे आर्थिक चुनौतियों के बीच उनकी शिक्षा को जारी रखने में मदद मिल सकती है।
बाइट 1- ब्रिगेडियर विनोद नेगी, कमांडेंट, गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर
बाइट 2- एडवोकेट ललित मोहन जोशी, चेयरमैन (कॉलेज)
