किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार हम 4 मई को बातचीत के लिए मिलेंगे- श्री शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान नेता श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल से अनशन समाप्त करने की अपील की है। श्री शिवराज सिंह ने कहा है कि किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार हम 4 मई को बातचीत के लिए मिलेंगे।
6OIK.jpg)
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान ने आज एक ट्वीट जारी कर कहा कि भारत सरकार के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच उनकी मांगों को लेकर चल रहा बातचीत का सिलसिला लगातार जारी है।
श्री शिवराज सिंह ने कहा कि किसान नेता श्री जगजीत सिंह डल्लेवाल अब अस्पताल से वापस आ चुके हैं और हम उनके अतिशीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। साथ ही, हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे अपना अनशन समाप्त करें और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पहले से तय तिथि के अनुसार हम 4 मई को सुबह 11 बजे बातचीत के लिए मिलेंगे।
