Spread the love

राम नवमी की पूर्व संध्या पर महामहिम राष्ट्रपति ने देशवासियों को बधाई दी

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने राम नवमी की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी हैं।

राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा है, “राम नवमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूँ।

यह पावन पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भगवान श्री राम की जीवन गाथा हमें सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। यह पर्व समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मानवता की सेवा करने का संदेश देता है। यह पावन पर्व लोगों को त्याग, निस्वार्थ प्रेम और वचन प्रतिबद्धता जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

इस पावन अवसर पर, आइए, हम भगवान श्री राम के आदर्शों से सीख लेकर संपूर्ण मानवता के कल्याण की दिशा में मिलकर कार्य करें।”

राष्ट्रपति का संदेश देखने के लिए कृपया यहां क्लिक कीजिए-


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *