Spread the love

ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे।बुधवार को महाशिवरात्रि का पर्व था। शिवालयों में जलाभिषेक के साथ साथ पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन समेत विशेष आयोजन किए जा रहे थे। कुछ जगहों पर प्रसाद रूप में ठंडाई (दूधिया) का वितरण किया जा रहा था। ठंडाई में भांग का अधिक सेवन कर लेने से कुछ शिवभक्तों एवं आम लोगों की हालत बिगड़ गई। अलग-अलग जगहों से परिजन भांग पीड़ितों को एक-एक कर राजकीय बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। कुछ पीड़ित बेसुध थे, जबकि कुछ पीड़ित बेचैनी महसूस कर रहे थे। उल्टी, जी-मचलाना, पेट में दर्द, घबराहट जैसी परेशानी से घिरे थे।महाशिवरात्रि पर्व के चलते बुधवार को अस्पताल बंद था। केवल इमरजेंसी वार्ड खुला था। सामान्य रूप से पहुंचने वाले मरीजों के बीच बार-बार भांग पीड़ितों के पहुंचने से खासी भीड़भाड़ रही। डॉ. इमरान ने पीड़ितों को प्राथमिक उपचार देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। एक-एक कर सभी बेड भांग पीड़ितों से भर गए। वहीं, हाथ में लगी चोट का इलाज कराने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने भांग पीड़ितों की जानकारी होने पर उनके परिजनों से हाल जाना और चिकित्सक से बेहतर उपचार देने के लिए कहा।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *