Spread the love

प्रदेश के सिचांई, लघु सिचांई, पर्यटन, तीर्थांटन एवं धार्मिक मेले, संस्कृति मंत्री/विधायक चैबट्टाखाल मा. सतपाल महाराज ने आज जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बीरोंखाल स्वास्थ्य विभाग को कोरोना वारियर्स के लिए 59 आक्सीमीटर तथा 59 थर्मल स्केनर दिये। इस अवसर पर उन्होंने गढ़वाल मोटर्स यूजर्स के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व खाद्यान्न विभाग की समीक्षा बैठक ली, और कोरोना काल के दौरान किये जा रहे कार्यों की सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने बीरोंखाल के प्रभारी चिकित्साधिकारी शैलेन्द्र रावत को आक्सीमीटर व थर्मल स्केनर भेंट किये।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हम लोग कोरोना के खिलाफ लड़ाई आपसी सहयोग से जीत रहे हैं, लेकिन तीसरी लहर के आने पर चर्चा की जा रही है। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर नोनिहालों के लिए घातक हो सकती है, इसलिए हमें अपने बच्चों को बचाने के लिए कोविड-19 के नियमों का कड़ाई से पालन करना पड़ेगा। उन्होंने सीएमओ को निर्देशित किया है कि बच्चों से सम्बधित बीमारी की दवाएं सभी स्वास्थ्य केंद्रो को तत्काल उपलब्ध कराएं। साथ ही उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि यह आपदा का समय है सभी लोग सकारात्मकता के साथ एक दूसरे का सहयोग करें, कहा कि मिलकर ही कोरोना को हराया जा सकता है। साथ ही उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि जो भी प्रवासी कोरोना काल गांव में आए हैं तथा ऐसे परिवार जिनके राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं हो पाए हैं, उनको भी राशन उपलब्ध कराना सूचित करें व राशन से वंचित लोगों की सूची खंड विकास अधिकारी व ब्लाक के पूर्ति अधिकारी के द्वारा जनपद को उपलब्ध कराएं तथा उन परिवारों को शीघ्र राशन देना सुनिश्चित करें। जिससे आम जनमानस को राशन मिल सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करें। मा0 मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैजरो को पैथोलॉजी लैब निर्माण हेतु 06 लाख की धनराशि स्वीकृति दी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष यशपाल गोरला, प्रधान संघ के अध्यक्ष ओमपाल बिष्ट, जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिह नेगी, तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद मंमगाई, खाद्य आपूर्ति अधिकारी शशीबाला, यशवंत सिंह, पातीराम ढौंडियाल, प्रेम सिंह नेगी, सहित जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *