नगर निगम कोटद्वार के वार्ड 29 में बैठक का आयोजन

नगर निगम कोटद्वार के वार्ड नं. 29 में श्री वाचस्पति गोनियल जी की अध्यक्षता में वार्डके नव निर्वाचित पार्षद श्री कुलदीप सिंह रावत जी के द्वारा विकास योजनाओं को वार्ड के निवासीयों तक पहुँचाने के उद्दयेश्य से एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में वार्ड के युवक युवतियों
के हितो को ध्यान में रखकर श्रम विभाग ,उज्वला योजना , बाल कल्याण ,महिला उत्थान ,अटल आयुष्मान योजना ,पेयजल, स्वछता, एल ई डी बल्ब, सी सी टी वी , के अलावा सामाजिक सुरक्षा, बृद्ध पेंशन, विधवा पेंशन, दिबयांग पेंशन विस्तार से चर्चा की गई
यह बैठक अपने आप में ऐतिहासिक बैठक थी क्योकि ऐसी बैठक का आयोजन नगर निगम बनने के बाद पहली बार इस वार्ड में आयोजित की गई।
बैठक मे भारी संख्या में वार्ड के निवासियों के अलावा पूर्व ग्राम प्रधान श्री होशियार सिंह, मुकेश ध्यानी ,गजेन्द्र सिंह रावत , दौलत राम बौठियाल ,अमर सिंह नेगी, सुधा रावत, विजय लक्ष्मी रावत, सरिता रावत ,दमयन्ती रावत मौजूद थे।
