वित्‍त मंत्रालय डीजीजीआई ने सिगरेट की अवैध तस्करी में 72 करोड़ रुपये से भी अधिक की कर चोरी के फर्जीवाड़े का खुलासा किया प्रविष्टि तिथि: 22 JUL 2020 3:06PM by PIB Delhi विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वस्‍तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय, मुख्यालय (डीजीजीआई, मुख्यालय) ने कोटा में चलाए जा रहे एक कारखाने के जरिए सिगरेट की गुप्त मंजूरी के एक अवैध धंधे (रैकेट) का खुलासा किया है। कोटा और नागौर में कारखाने, ट्रेडिंग फर्मों, गोदामों, गुप्त कार्यालयों एवं लाभार्थियों के आवास सहित विभिन्न स्थानों पर 17 जुलाई, 2020 को तलाशि‍यां ली गईं। तलाशी के दौरान प्तं कारखानाकरों एवं शुल्‍कों के भुगतान के बिना ही सिगरेट की आपूर्ति करने से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इस मामले की प्रारंभिक जांच में अब तक 72 करोड़ रुपये से भी अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है। जब्त दस्तावेजों से प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि सिगरेट की आपूर्ति यहां तक कि लॉकडाउन अवधि के दौरान भी धड़ल्‍ले से की जा रही थी। इस मामले में एक व्यक्ति को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत 20 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।

Byudaen

Jul 22, 2020
Spread the love

वित्‍त मंत्रालय

डीजीजीआई ने सिगरेट की अवैध तस्करी में 72 करोड़ रुपये से भी अधिक की कर चोरी के फर्जीवाड़े का खुलासा किया

 PIB Delhi

विशिष्ट खुफिया जानकारी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वस्‍तु एवं सेवा कर खुफिया महानिदेशालय, मुख्यालय (डीजीजीआई, मुख्यालय) ने कोटा में चलाए जा रहे एक कारखाने के जरिए सिगरेट की गुप्त मंजूरी के एक अवैध धंधे (रैकेट) का खुलासा किया है।

कोटा और नागौर में कारखाने, ट्रेडिंग फर्मों, गोदामों, गुप्त कार्यालयों एवं लाभार्थियों के आवास सहित विभिन्न स्थानों पर 17 जुलाई, 2020 को तलाशि‍यां ली गईं। तलाशी के दौरान  प्तं कारखानाकरों एवं शुल्‍कों के भुगतान के बिना ही सिगरेट की आपूर्ति करने से संबंधित आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए। इस मामले की प्रारंभिक जांच में अब तक 72 करोड़ रुपये से भी अधिक की कर चोरी का खुलासा हुआ है। जब्त दस्तावेजों से प्राप्त आंकड़ों से पता चला है कि सिगरेट की आपूर्ति यहां तक कि लॉकडाउन अवधि के दौरान भी धड़ल्‍ले से की जा रही थी।

इस मामले में एक व्यक्ति को सीजीएसटी अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के तहत 20 जुलाई, 2020 को गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *