Spread the love

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय

भारत में मृत्यु दर (सीएफआर) पहली बार 2.5% से नीचे आई

29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर राष्ट्रीय औसत से कम दर्ज की गई

प्रविष्टि तिथि: 19 JUL 2020 1:40PM by PIB Delhi

केंद्र और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए पर्याप्त नैदानिक ​​प्रबंधन पर केंद्रित प्रयासों का नतीजा है कि भारत में केस मृत्यु दर 2.5% से कम हो गई है। कोरोना बीमारी को फैलने से रोकने की प्रभावी कार्यनीति, बड़े स्तर पर परीक्षण और देखभाल दृष्टिकोण के समग्र मानक के आधार पर मानकीकृत नैदानिक ​​प्रबंधन प्रोटोकॉल के पालन से मृत्यु दर में काफी गिरावट आई है। मृत्यु दर में लगातार कमी दिख रही है और अभी यह 2.49% है। भारत कोविड-19 बीमारी से होने वाली मौतों के संदर्भ में दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर वाला देश है।

केंद्र के मार्गदर्शन में,राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों ने सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के प्रयासों से कोविड परीक्षण और अस्पताल के बुनियादी ढांचे में सुधार किया है। कई राज्यों ने बुजुर्गों,गर्भवती महिलाओं और सह-रुग्णताओं वाले कमजोर लोगों का पता लगाने और उनकी पहचान करने के लिए जनसंख्या सर्वेक्षण किया है। मोबाइल एप्स जैसे तकनीकी समाधानों की मदद से कराए गए सर्वेक्षण से बीमारी को लेकर उच्च जोखिम वाले लोगों पर लगातार नजर रखना सुनिश्चित किया गया है। इससे संक्रमण की प्रारंभिक पहचान करने,समय रहते नैदानिक ​​उपचार करने और इस बीमारी से होने वाली मौतों को कम करने में मदद मिली। जमीनी स्तर पर, आशा और एएनएम जैसे फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने प्रवासी मजदूरों के प्रबंधन और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने का सराहनीय काम किया है। इसका परिणाम यह आया कि भारत में राष्ट्रीय औसत से कम मामला मृत्यु दर (सीएफआर) वाले 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हो गए हैं। 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर शून्य है। 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सीएफआर 1% से कम है। यह देश के सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली के तहत किए गए सराहनीय कार्य को दर्शाता है।

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नाम मृत्यु दर (%) राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नाम मृत्यु दर(%)
मणिपुर 0.00 हिमाचल प्रदेश 0.75
नगालैंड 0.00 बिहार 0.83
सिक्किम 0.00 झारखंड 0.86
मिज़ोरम 0.00 तेलंगाना 0.93
अंडमान एनं निकोबार द्वीप समूह 0.00 उत्तराखंड 1.22
लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश) 0.09 आंध्र प्रदेश 1.31
त्रिपुरा 0.19 हरियाणा 1.35
असम 0.23 तमिलनाडु 1.45
दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीउ 0.33 पुदुचेरी 1.48
केरल 0.34 चंडीगढ़ 1.71
छत्तीसगढ़ 0.46 जम्मू एवं कश्मीर (केंद्र शासित प्रदेश) 1.79
अरुणाचल प्रदेश 0.46 राजस्थान 1.94
मेघालय 0.48 कर्नाटक 2.08
ओडिशा 0.51 उत्तर प्रदेश 2.36
गोवा 0.60    

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशा-निर्देशों एवं परामर्शों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/और @MoHFW_INDIA देखें।

कोविड-19 से संबंधित तकनीकी सवाल technicalquery.covid19@gov.in और अन्य सवाल ncov2019@gov.in एवं @CovidIndiaSevaपर भेजे जा सकते हैं।

कोविड-19 को लेकर यदि कोई सवाल हो तो स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें। राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर उपलब्ध है।

****


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *