Spread the love

Blog single photoनासा एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा मंगलवार को देखी गई एक आंतरिक विज्ञप्ति के अनुसार एजेंसी के मानव अंतरिक्ष उड़ान के प्रमुख डग लेवरो ने इस्तीफा दे दिया है। 2011 के बाद पहली बार अमेरिकी धरती से दो अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजने की नासा की योजना के ठीक एक हफ्ते पहले लेवरो ने इस्तीफा दिया है।

2024 में चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को भेजने की योजना की देखरेख में अपनी कम समय की भूमिका को लेवरो ने छोड़ दिया। मंगलवार को कर्मचारियों को भेजी गई विज्ञप्ति में कहा गया कि मानव अन्वेषण और संचालन के एसोसिएट प्रशासक डग लेवरो ने सोमवार 18 मई से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इसमें कहा गया है कि नासा के डिप्टी एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर और एक पूर्व अंतरिक्ष यात्री केन बोवर्सॉक्स अस्थायी रूप से लेवरो की जगह लेंगे। नासा के एक प्रवक्ता ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

लेवरो को पिछले साल अक्टूबर में नासा के फिर से मनुष्यों को चंद्रमा पर 2024 तक भेजने के प्रयासों की निगरानी के लिए नियुक्त किया गया था। इस समय सीमा को 2019 में ट्रम्प प्रशासन द्वारा निर्धारित किया गया था।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *