उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी देर रात कण्वाश्रम पहुंचीं और स्ट्रीट लाइटों का औचक निरीक्षण किया।
Story Line :
SHABD,Dehradun, July 31,
उत्तराखंड:विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने किया कण्वाश्रम में स्ट्रीट लाइट्स का औचक निरीक्षण
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूरी देर रात कण्वाश्रम पहुंचीं और स्ट्रीट लाइटों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पुल पर लगाई गई एक दर्जन से अधिक सोलर लाइटों सहित चक्रवर्ती सम्राट भरत के स्मारक पर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग एवं पुलिस विभाग को लाइटों की देख रेख करने के निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही कोटद्वार को 5000 स्ट्रीट लाइटें और मिलने जा रही हैं जिसका शासनादेश भी हो गया है। वहीं स्ट्रीट लाइटों के लगने से स्थानीय जनता को राहत मिली है। लोगों की मानें तो इससे न सिर्फ आवागमन सुलभ हुआ है, बल्कि जंगली जानवरों के भय से भी मुक्ति मिल रही है। इसके साथ ही चोरी की घटनाओं पर भी स्ट्रीट लाइट्स लगने के बाद अंकुश लगेगा।
बाइट 1- ऋतु खंडूड़ी, विधानसभा अध्यक्ष
बाइट 2- सुभाष जखमोला, स्थानीय निवासी
