राज्यसभा ने Public Examinations Amendment Bill, 2026 (लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026) पारित कर दिया।
SHABD,New Delhi, July 30,
Relevance: Urgent
Slug: Public Examinations Amendment Bill-RS
Catogary: National/Parliament/Student/Edu/Medical
पब्लिक एग्जामिनेशंस अमेंडमेंट बिल, 2026 संसद से पारित
राज्यसभा ने Public Examinations Amendment Bill, 2026 (लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026) पारित कर दिया। अब यह विधेयक कानून बनने से एक कदम दूर है।
जुलाई 30, नई दिल्ली:
राज्यसभा ने Public Examinations Amendment Bill, 2026 (‘
लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026
’) पारित कर दिया। इससे पहले ये विधेयक लोकसभा से भी मंजूर हो चुका है। इसके साथ ही यह कानून बनने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ गया।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में ये विधेयक पेश किया। इस पर चर्चा की शुरुआत राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने की।
विधेयक पारित होने के बाद राज्यसभा सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन की कार्यवाही शुक्रवार, 31 जुलाई को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026 कानून बनने के करीब
