Spread the love

कार्यालय, जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

मासिक बैठक में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, निःशुल्क विधिक सहायता और पुनर्वास पर दिए निर्देश

सूचना/पौड़ी/31 जुलाई 2026:
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) गडोली में शुक्रवार को किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम ने प्रतिभाग करते हुए किशोर न्याय से जुड़े मामलों की समीक्षा की।

उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के साथ किशोरों के अधिकारों की सुरक्षा, पुनर्वास और सामाजिक पुनर्स्थापन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के बाद सचिव ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह की व्यवस्थाओं और वहां संचालित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया। उन्होंने पात्र किशोरों को समय-समय पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने तथा उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड रिजवान अंसारी, जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविन्द कुमार, अधीक्षिका मीना नेगी, अधिकार मित्र अवतार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *