Spread the love

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है


नामांकन प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से की जाती है 

PIB Delhi

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने ऑनलाइन नामांकन जमा करने की अंतिम निर्धारित तिथि, 31 जुलाई, 2026 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 कर दी है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए नामांकन प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (https://awards.gov.in) के माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है।

ये पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किए जाते हैं जिन्होंने वीरता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण, खेल, कला और संस्कृति तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं।

देश में रहने वाला कोई भी भारतीय नागरिक, जिसकी आयु 5 वर्ष से अधिक और 31 जुलाई, 2026 तक 18 वर्ष से अधिक न हो, इन पुरस्कारों के लिए पात्र है। स्व-नामांकन और किसी भी नागरिक द्वारा अनुशंसा सहित नामांकन केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

अधिक जानकारी के लिए कृपया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://awards.gov.in पर जाएं।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *