उत्तराखंड की बेटी प्रियंका गुसाईं ने विश्व समुद्री यात्रा कर रचा इतिहास
उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका गुसाईं ने 25 हजार 500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा कर एक नया कीर्तिमान बनाया है।
SHABD,Dehradun, July 31,
उत्तराखंड की बेटी प्रियंका गुसाईं ने विश्व समुद्री यात्रा कर रचा इतिहास
उत्तराखंड की बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका गुसाईं ने 25 हजार 500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा कर एक नया कीर्तिमान बनाया है। ले. कमांडर प्रियंका नौ सैन्य महिला अफसरों की टीम का हिस्सा थी, जिसने स्वदेश में निर्मित नौका आईएवीएस त्रिवेणी में पूरे विश्व का भ्रमण किया। यह अभियान दल 22 जुलाई को मुंबई पहुंचा। थल, जल और नौ सेना के 9 सदस्यीय महिला अफसरों का एक दल मुंबई से 11 सितम्बर 2025 को विश्व भ्रमण के लिए रवाना हुआ था। भारतीय नौसेना की 15 मीटर लंबी नौका आईएवीएस-50 त्रिवेणी में सवार इस दल को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह नौका हवा के सहारे चलती है। मुंबई से शुरू हुई इस रोमांचक और साहसिक यात्रा के दौरान इस दल ने विश्व के सभी पांच महासागरों को पार किया और 314 दिन तक समुद्री यात्रा की। उत्तराखंड के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष गौरव का विषय है क्योंकि इस साहसिक अभियान दल में राज्य की होनहार बेटी लेफ्टिनेंट कमांडर प्रियंका गुसाईं ने भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व किया। प्रियंका मूल रूप से ग्राम भटकोट, तहसील थलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल की निवासी है। प्रियंका के पिता हर्ष गुर्साइं सेवानिवृत्त सूबेदार हैं। उन्होंने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर कहा कि यह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रियंका बचपन से ही कुशाग्र बुद्धि की है। उसे पहले से ही चुनौतियां पसंद रही हैं। देहरादून के डीआईटी से सिविल इंजीनियरिंग करने के बाद वह नौ सेना में शामिल हुई।
