Spread the love

उत्तराखंड: लॉकडाउन में किसानों को राहत, कृषि और बागवानी उत्पादों के आयात-निर्यात की मिली छूट

लॉकडाउन के दूसरे चरण में किसानों की समस्या को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने और रियायतें दी हैं। लॉकडाउन अवधि में कृषि और बागवानी उत्पादों के आयात निर्यात की छूट दी गई है। प्रदेश के भीतर और दूसरे राज्यों में पौध रोपण सामग्री, शहद व अन्य उत्पादों को लाने और ले जाने की अनुमति रहेगी। सचिव कृषि एवं उद्यान आर. मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दूसरे चरण में किसानों को कृषि और बागवानी कार्यों के लिए और छूट दी गई है।
पैकेजिंग हाउस तक कृषि उत्पादों के आयात निर्यात करने, बीज, बागवानी उत्पादों के निरीक्षण और उपचार से संबंधित सुविधाओं की अनुमति रहेगी। कृषि और बागवानी से संबंधित अनुसंधान कार्य भी किए जा सकेंगे। एक राज्य से दूसरे राज्य में पौध रोपण सामग्री, शहद व अन्य उत्पादों को ले जाने पर रोक नहीं रहेगी। सचिव कृषि ने सभी जिलाधिकारियों और पुलिस विभाग को गृह मंत्रालय की ओर से 21 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जाए।

 


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *