Spread the love

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय

azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा के संबंध में

PIB Delhi

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत पशुपालन एवं डेयरी विभाग  स्वदेशी पशु नस्लों के संरक्षण और वैज्ञानिक तरीके से उनके विकास को बढ़ावा दे रहा है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभाग द्वारा दिसंबर 2014 में ‘राष्ट्रीय गोकुल मिशन’ (आरजीएम) की शुरुआत की गई थी।

2. इस पहल के तहत, विभाग ने देशी गोवंश की नस्लों के संरक्षण, विकास और संवर्धन में जुटे हितधारकों के योगदान को मान्यता देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) की शुरुआत की है। इसमें दुग्ध उत्पादक किसान, डेयरी सहकारी समितियां/एमपीसी/एफपीओ और कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) शामिल हैं। इस वर्ष भी निम्नलिखित श्रेणियों में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं:

  1. देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान।
  2. सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति (डीसीएस)/ दुग्ध उत्पादक कंपनी (एमपीसी)/ डेयरी किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ)।

3. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)।

3. पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर) और हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है, ताकि इन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में डेयरी विकास से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा सके और उन्हें बढ़ावा दिया जा सके।

4. राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार (एनजीआरए) 2026 के तहत ऊपर उल्लिखित प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/हिमालयी राज्यों के लिए एक विशेष पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। एनजीआरए 2026 के अंतर्गत प्रथम दो श्रेणियों अर्थात् सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति/एफपीओ/एमपीसी के विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न और नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार राशि का विवरण निम्नानुसार है:

· 5,00,000 रुपये (केवल पाँच लाख रुपये) – पहला स्थान

· 3,00,000 रुपये (केवल तीन लाख रुपये) – दूसरा स्थान

· 2,00,000 रुपये (केवल दो लाख रुपये) – तीसरा स्थान

· 2,00,000 रुपये (केवल दो लाख रुपये) – पूर्वोत्तर क्षेत्र (एनईआर)/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार

5. सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी के विजेताओं को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र और स्मृति-चिह्न प्रदान किए जाएंगे।

6. गृह मंत्रालय (एमएचए) द्वारा विकसित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल https://awards.gov.in के माध्यम से 10 अगस्त 2026 से 30 सितंबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस दौरान कुल 1,583 आवेदन प्राप्त हुए।

7. निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा प्रत्येक श्रेणी में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं की घोषणा की जा रही है, जिनका विवरण निम्नानुसार है:

क्रम सं.श्रेणीराष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के विजेताओं के नाम एवं उनकी रैंक
1देशी गाय एवं भैंस की नस्लों का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसानगैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र:
  प्रथम स्थान: श्री मुरलीधरन नायर, कोट्टायम, केरल।
  द्वितीय स्थान: श्री ओडेद्रा राजशीभाई, पोरबंदर, गुजरात।
  तृतीय स्थान: श्री मदन मोहन यादव, गुरुग्राम, हरियाणा।
  पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:
  श्री सागर सिंह रावत, ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड।
   
2सर्वश्रेष्ठ डेयरी सहकारी समिति / दुग्ध उत्पादक कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठनगैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र
  प्रथम: टीएनडी 93 थाचुर एमपीसीएस, कल्लाकुरिची, तमिलनाडु,
  द्वितीय: डिंका मिल्क प्रोड्यूसर्स कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड, मांड्या, कर्नाटक।
  तृतीय: एरुथेनपथी क्षीरोलपादक सहकारणा संगम, पलक्कड़, केरल।
   
  पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:
  द चक देविया डेयरी कोऑपरेटिव लिमिटेड, कठुआ, जम्मू और कश्मीर।
   
3सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र
  प्रथम: श्री शुभंकर नंदी, हुगली, पश्चिम बंगाल,
  द्वितीय: श्री राजेश कुमार महतो, गिरिडीह, झारखंड,
  तृतीय: श्री शेख शफी, जिला श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर, आंध्र प्रदेश।
  पूर्वोत्तर क्षेत्र /हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:
  श्री सुधेश कुमार, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

8. ये पुरस्कार 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित मुरादपुर के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 समारोह के अवसर पर माननीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर माननीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे।

******

पीके/केसी/आरटी/डीवी/डीए

(रिलीज़ आईडी: 2339331)आगंतुक पटल : 117

इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Gujarati , Odia , Tamil

Share

624 words|2 min read

  तृतीय: एरुथेनपथी क्षीरोलपादक सहकारणा संगम, पलक्कड़, केरल।
   
  पूर्वोत्तर क्षेत्र/हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:
  द चक देविया डेयरी कोऑपरेटिव लिमिटेड, कठुआ, जम्मू और कश्मीर।
   
3सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)गैर-पूर्वोत्तर क्षेत्र
  प्रथम: श्री शुभंकर नंदी, हुगली, पश्चिम बंगाल,
  द्वितीय: श्री राजेश कुमार महतो, गिरिडीह, झारखंड,
  तृतीय: श्री शेख शफी, जिला श्री पोट्टी श्रीरामुलु नेल्लोर, आंध्र प्रदेश।
  पूर्वोत्तर क्षेत्र /हिमालयी राज्यों के लिए विशेष पुरस्कार:
  श्री सुधेश कुमार, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड।

8. ये पुरस्कार 26 नवंबर 2026 को बिहार के पटना स्थित मुरादपुर के बापू सभागार में आयोजित राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 समारोह के अवसर पर माननीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह द्वारा प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर माननीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रो. एस.पी. सिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे।


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *