राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर कल उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाएगा।
Story Line :
SHABD,Dehradun, August 28,
उत्तराखंड : स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रथम चरण का होगा शिलान्यास
एंकर- राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त के अवसर पर कल उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी के गोलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित समारोह में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन किया जाएगा। इस आयोजन के संबंध में खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की और सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने इसे देवभूमि के युवाओं और खेल जगत के लिए एक ऐतिहासिक क्षण करार दिया। उन्होंने कहा कि इस विश्वविद्यालय के माध्यम से राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को उच्चस्तरीय कोचिंग आधुनिक खेल संरचना और खेल विज्ञान यानी स्पोर्ट्स साइंस की सुविधाएं राज्य के भीतर ही उपलब्ध होंगी।
बाइट- रेखा आर्या, खेल मंत्री
