*सौर ऊर्जा से जगमगाया तैड़िया गाँव*
_रिखणीखाल ब्लाक के ग्राम तैड़ियावासियों को पहली बार सौर ऊर्जा से घर रोशनी से जगमगा गए। वन कानूनों के चलते इस गांव में बिजली नही आ पाई थी।
_
जिला पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल प्रखंड के ग्राम तैड़िया जोअंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कार्बेट नेशनल पार्क (टाइगर प्रोजेक्ट)
दुगड्डा-रथुवाढाब-हल्दूखाल-नैनीडांडा मोटर मार्ग से करीब पांच किमी. भीतर घने जंगल में बसा है इस गांव के लोग जीवन जैसे तैसे जी रहे है। जंगली जानवरों के आतंक के कारण ग्रामीणों ने खेतों की ओर जाना ही छोड़ दिया है।
वन कानूनों के कारण इस गांव के लोग वर्ष 1998 से विस्थापन की मांग कर रहे हैं।
पिछले कई वर्षों से ग्रामीणों की आवाज सरकार तक पहुंच गई है। गांव का विस्थापन तो नहीं हो रहा, लेकिन गांव को रोशन करने की कवायद अवश्य शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत गांव को विद्युत रोशनी से जगमग करने की दिशा में ग्रामीणों को सौर ऊर्जा प्लेट दी गई हैं।
