Spread the love

कार्यालय जिला सूचना अधिकारी, पौड़ी गढ़वाल

सूचना/पौड़ी/11 सितम्बर 2026:
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जनपद पौड़ी गढ़वाल के विभिन्न विकासखंडों में ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर आधारित 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विभिन्न जागरुकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र थपलियाल ने बताया कि कार्यक्रमों के माध्यम से आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका हुआ पौष्टिक भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक बाल विकास तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से संबंधित जानकारी का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं संबंधित कार्मिकों द्वारा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पोषण पर विशेष जोर देते हुए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व की जानकारी दी गयी। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं के प्रति समुदाय की भागीदारी और जिम्मेदारी बढ़ाने के लिए लोगों को जागरुक किया गया।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पौड़ी गढ़वाल


Spread the love

By udaen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *