Category: India

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में आयोजित किये जा रहे आरोग्य मेले का शुभारम्भ करेंगे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शुक्रवार को हरिद्वार स्थित ऋषिकुल मैदान में आयोजित किये जा रहे आरोग्य मेले का शुभारम्भ करेंगे। प्रदेश के आयुष एवं आयुष चिकित्सा मंत्री डाॅ. हरक सिंह रावत भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। दिनांक 08 फरवरी से 10 फरवरी, 2019 तक आयोजित होने वाला यह मेला आयुष मंत्रालय भारत सरकार, आयुष विभाग उत्तराखण्ड तथा सीआईआई के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं उत्तराखण्ड प्रो. अरूण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस आरोग्य मेले में नाड़ी परीक्षण एवं दन्त निष्कासन प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा। जिसमें गुजरात एवं महाराष्ट्र से मुख्य रूप से आये विशेषज्ञों द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सकों एवं आयुर्वेद काॅलेजों के छात्रों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। विषय विशेषज्ञों द्वारा आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक के मुख्य विषयों पर जनसाधारण हेतु व्याख्यान दिया जायेगा।

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश में क्लाइमेट चेंज एवं वेक्टर बोर्न डिजीज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) ऋषिकेश में क्लाइमेट चेंज एवं वेक्टर बोर्न डिजीज विषय पर संगोष्ठी का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

प्लेनेट आर्ट्स ग्रुप ने कण्वाश्रम के चित्रों से कोटद्वार नगर और भाबर क्षेत्र का किया सौंदर्यीकरण

प्लेनेट आर्ट्स ग्रुप ने कण्वाश्रम के चित्रों से नगर और भाबर क्षेत्र का किया सौंदर्यीकरण    वन विभाग कण्वाश्रम विकास…

पिथौरागढ़ जिले में स्थापित होगी एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री

वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बताया कि पिथौरागढ़ जनपद में एग्रो बेस्ड इंडस्ट्री के लिए काफी संभावनाएं हैं। इसे देखते…

हरियाणा के पानीपत से उत्तराखंड के कोटद्वार तक नया हाईवे बनाया जायेगा।

पानीपत से कोटद्वार तक बनेगा हाईवे हरियाणा के पानीपत से उत्तराखंड के कोटद्वार तक नया हाईवे बनाया जायेगा।  सरकार पानीपत…